दीपावली व धनतेरस के लिए बाजार गुलजार

0
415

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बदले हुए परिवेश में व्यापार ने एक बार फिर से छलांग लगाई है। पर्वों पर होने वाली परंपरागत खरीदारी और जीएसटी में मिली छूट के चलते व्यापार आसमान छूने को आतुर दिख रहा है। वाहन, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े समेत विभिन्न दुकानों में भीड़ जुटने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। करवा के बाद अब धनतेरस, दीपावली की खरीदारी से बाजार में हर ओर रौनक नजर आ रही है।
जिले भर के बाजारों में इन दिनों रौनक बढ़ी हुई है। नगर के नेहरु रोड़, चौक बाजार, लोहाई रोड़, रेलवे रोड, भोलेपुर, फतेहगढ़ कोतवाली रोड़ कस्बों के बाजारों की रंगत बढ़ी हुई है। बाजार में धनतेरस व दीपावली को लेकर जहां एक ओर खरीदारी भी जरूरी है वही जीएसटी के चलते सामानों के दामों में हुई गिरावट को लेकर भी खरीदार उत्साहित दिख रहा है। बाजारों में झालरों की चमक भी नजर आ रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]