दीपावली पर सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर

0
241

dipavaliफर्रुखाबाद: दीपावली पर नगर सतरंगी रोशनी ,में नहा रहा है| पूरे नगर के विभिन्य आवास रोशनी से सरावोर है| दीपावली के त्योहार को लेकर काफी उत्साह लोगो में देखने को मिल रहा है| अपने अपने हिसाब से मकानों को सजाया गया है|

[adrotate banner="3"]

शहर के मुख्य मार्गो पर बने आवासों को तो दूर से रंगीन रोशनी में नहाता देखा जा सकता है| हालाँकि चायनीज सामान के लगातार हो रहे विरोध के चलते इस बार काफी असर नजर आया| लेकिन उसके बाद भी रंगीन रोशनी के आगे दीयों की रोशनी फींकी पड़ गयी| कई आवासों को तो कई दिनों से झालरों से सजाया गया| जो रात के अँधेरे में अदभुत नजर आये| आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजे घर आकर्षण का केंद्र बने रहे|

फतेहगढ़ के कोतवाली रोड, भोलेपुर, नेकपुर चौरासी, शहर क्षेत्र के आवास विकास, नेहरू रोड, रस्तोगी मोहल्ला, लोहाई रोड, पण्डाबाग रेलवे रोड पर कई धरो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था| सभी एक दूसरे को दीपावली पर बधाई दे रहे है| रविवार को सभी घरो में दीवावली धूमधाम से मनाई जाएगी|

[adrotate banner="2"]