दीपावली पर बाजार हुए गुलजार,फूलों की मांग बढ़ी

0
405

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुख-समृद्धि के प्रतीक भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा होने जा रही है| दीपावली की खरीदारी के लिए गुरुवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही|
दीपावली का उल्लास चारों ओर छाया हुआ है|दीपावली को लेकर फूलों का बाजार गुलजार है, मंहगाई होने के बावजूद बाजार में जबरदस्त भीड़ है| बड़ी संख्या में लोग आकर फूल की खरीदारी कर रहे हैं दीपावली त्योंहार पर गेंदों के फूलों से बाजार गुलजार है क्योंकि दीवाली पर घर ऑगन सजाने के लिए सबसे ज्यादा डिमांड गेंदे की फूल की होती है| जिसको देखते हुये गेदे के फूल और उनसे बनी मालाओ की मांग अधिक हो गई है| दीपावली पर कमल के फूल से लक्ष्मी-पूजन करना शुभ माना जाता है,इसके लिए घरों और पूजास्थल को भी फूलों से सजाया जाता है|गुरुवार सुबह से ही जगह-जगह फूलों और मालाओं के ठेले लगे थे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]