प. दीनदयाल के संघर्षशील जीवन से लें प्रेरणा

0
202

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती को जनपद के सभी मंडलों में विभिन्न बूथों पर मनाया गया| जिसमे उनके संघर्षशील जीवन व विचारों से सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देनें की नसीहत दी गयी|
फर्रुखाबाद नगर पश्चिम के बूथ संख्या 229 छत्ता दलपत राय में स्थित महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया| गोष्ठी में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गय। भाजपा जिला ध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा को नवीनतम युग के अनुसार करने के लिए एकात्मक मानवतावाद की विचारधारा प्रकट की। साल 1937 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और 1942 में उन्होंने संघ के लिए कार्य करना शुरू किया। सन 1967 को वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गये। उनके संघर्षशील जीवन और विचारों से प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेने की जरूरत है
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल उपाध्याय के मानववाद के सिद्धांत पर आगे बढ़कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा पंडित जी के विचार आज भी कार्यकर्ताओं में जीवंत है|
जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे ने कहा पंडित दीनदयाल स्वदेशी के बहुत बड़े समर्थक थे|
संगोष्ठी का संचालन नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय ने किया| स्वदेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अभिषेक त्रिवेदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]