दिसंबर तक गिर जाएगी अखिलेश सरकार : लक्ष्मीकांत

0
159

laxmikant BJPलखनऊ: लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व विजय से उत्साहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया है कि दिसंबर माह तक सपा सरकार अंतर्विरोधों के चलते स्वयं ही गिर जाएगी। ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार बनाने की जोड़तोड़ के बजाए चुनाव में जाना पंसद करेगी। भाजपा ने 350 से ज्यादा विधायक जिताने का लक्ष्य तय किया है।

[adrotate banner="3"]

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में वाजपेयी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला चुनाव है जब भाजपा के सामने कोई दल चुनाव में नहीं जीत सका। केवल दो परिवारो ने एक दूसरे से मिलीभगत कर (प्रत्याशी न उतार कर) जीत हासिल की। सोनिया गाधी और मुलायम सिंह परिवार अपने एक भी कार्यकर्ता को नहीं जिता पाए। समाजवादी पार्टी को अब कुनबा पार्टी कहा जा सकता है। वाजपेयी ने सपा सरकार के हारे हुए मंत्रियों, विधायक व उनके परिजनों के नामों की सूची जारी करके जनता द्वारा नकार दी गयी सरकार को सत्ता में बने रहने को चुनौती दी। कहा कि सपा नेताओं से नैतिकता की आस करना व्यर्थ है। वरना जनादेश का सम्मान करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद तत्काल छोड़ देना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब अगला लक्ष्य मिशन 2017 है और इसके योजनाबद्ध ढंग से तैयारी शुरू की जाएगी। सपा के जनविरोधी कार्यो और अराजकता का मुद्दा बनाया जाएगा।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]