दिवाली की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से दमकी अपरा काशी

0
173

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दीपावली की पूर्व संध्या पर जिला रोशनी से जगमग दिखा। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक लाइट व झालरों से सजा रखा था। टिमटिमाती लाइटों से लोगों ने अपने घरों को नया रंगरूप दे रखा था। लोग अपने-अपने घरों को सजाने व संवारने में जुटे भी रहे।
दीपावली पर समूचा शहर दुल्हन सरीखा सजा है। धनतेरस से ही लोगों ने घरों, दुकान को सजाया हुआ है। क्या महंगाई और क्या चाईनीज आइटम का विरोध, सब पीछे छूट गया। रंग-बिरंगी रोशनी के जरिए त्योहार की खुशी पूरे शहर को जगमग कर रही है। सभी ने अपने-अपने स्तर पर शुक्रवार को ही दीपावली मनाने की तैयारी पूर कर ली। पूजन सामग्री, मिठाई और पटाखों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देर रात तक दिखी। धार्मिक, ऐतिहासिक इमारतों, सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों के भवनों से लगायत निजी भवनों, अपार्टमेंट और शहर के छोटे-बड़े प्रतिष्ठान भव्य सजावट से सभी को आकर्षित कर रहे हैं।
पटाखा बाजार में जुटी रही भीड़
दीपावली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पटाखे के साथ मिठाई, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा पूजा सामग्री खरीदी। दोपहर बाद से ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही।
दीपावली पर्व पर आतिशबाजी न हो, ऐसा कैसे संभव है। लोगों के इसी शौक को देखते हुए पटाखा कारोबारी अबकी नए-नए वैरायटी के पटाखे लेकर आए हैं। हालांकि अबकी चाइनीज पटाखे बाजार में नहीं दिख रहे हैं। पटाखा खरीदने के लिए दोपहर बाद से लोगों की भीड़ उमड़ी तो देर शाम तक लोग खरीदारी में लगे रहे। बच्चों के साथ पटाखे की दुकान में गए और उनकी पसंद का पटाखा खरीदा। इसी के साथ लोगों ने मिठाई, पूजन सामग्री आदि भी खरीदा। बेबर रोड एआरटीओ कार्यलय की के सामनें थोक पटाखा की दुकान तोषित ट्रेडिंग कंपनी पर पटाखा खरीदने वाले ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]