दिल्ली विस्फोट के बाद जिले में अलर्ट, चला सघन चेकिंग अभियान

0
421

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके के बाद जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख बाजार, ढाबा, होटल, धर्मशाला, सराय, रेस्टोरेंट, गेस्टहाउस सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कराई। पुलिस बल ने यात्रियों के सामान की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं बीट पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी जाए। जनपदीय पुलिस को अलर्ट मोड में रखते हुए होटल, लॉज व गेस्टहाउस संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा अनिवार्य रूप से दर्ज करें। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जनपदीय पुलिस को अलर्ट मोड में रखते हुए होटल, लॉज व गेस्टहाउस संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा अनिवार्य रूप से दर्ज करें। आरपीएफ भी स्टेशन पर रही |

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]