दिल्ली पुलिस पर हमले के आरोपी को दबोचा

0
160

gudan kmalgnjफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर हमला करने के आरोपी गुड्डन को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मिलेट्री चौराहे से दबोच लिया|

[adrotate banner="3"]

विदित है की बीते 1 अप्रैल को दिल्ली के थाना लाहुरीगेट के दरोगा आलोक वाजपेयी अपने तीन हमराह सिपाहियों के साथ कमालगंज थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश देने गये थे| पुलिस द्वारा सुबह 6 बजे दबिश दिये जाने से आरोपी किशन पुत्र पौका गिहार को आराम से दबोच भी लिया| दिल्ली पुलिस के साथ कमालगंज से सिपाही शिवकुमार गया था| ग्रामीणों और महिलाओ ने दरोगा और सिपाही पर पहले कूड़ा फेंका और बाद में उनके साथ मारपीट कर दी| आरोपी को पकड़े खड़े सिपाही के हाथ में एक महिला ने काट लिया जिससे उसने आरोपी किशन को छोड़ दिया| आरोपी मौके से भाग गये|

पुलिस ने आरोपी किशन, भूरा पुत्र पौका. पुत्र प्रभु,नरेश,ममता पत्नी नरेश, अमित, अरुण पुत्र नरेश. गुड्डू पुत्र प्रभु दयाल व मगनी उर्फ मंगो और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था| पुलिस आरोपी अरुण, किशन और भूरा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है|

[adrotate banner="2"]