दिल्ली की सीएम रही आतिशी ने जीता चुनाव,बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया

नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जहां सत्ता से बाहर होती दिखाई दे रही है,वहीं सीएम और कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी जीत गई हैं| यहां बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा को मैदान में उतारा था|चुनाव आयोग के मुताबिक कालकाजी सीट पर कुल 12 राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदबार रमेश बिधूड़ी 3580 वोटों से चुनाव हार चुके हैं|उन्हें कुल 48478 वोट मिले हैं,वहीं इस सीट पर आप उम्मीदवार सीएम आतिशी को 52058 मिले हैं|और वह चुनाव जीत गए हैं|