दिल्ली और उत्तर भारत में फिर भूकंप के झटके

0
100

upनई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर एक बार फिर झटके महसूस किए गए। करीब 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस किए। लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल गए। ये झटके आफ्टरशॉक माना जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ में हल्के झटके महसूस किए गए। लोग झटकों से खौफ में है। गौरतलब है कि शनिवार को भी पूरे उत्रर भारत में झटके महसूस किए गए थे। और आज एक बार फिर झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का एपिसेंटर नेपाल बताया जा रहा है। पूरे देश के कई इलाकों से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.9 रिक्टर स्केल बताया जा रा है।

शनिवार को नेपाल में आए भूकंप में करीब 1900 लोगों की मौत हुई थी तो वहीं यूपी और बिहार में करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है। आज एक बार फिर झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए हैं।

[adrotate banner="2"]