दिलीप बने एबीवीपी अभ्यास वर्ग के व्यवस्था प्रमुख

0
121

फर्रुखाबाद: बीजेपी नेता व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिलीप भारद्धाज को जिले में होने वाले प्रदेश अभ्यास वर्ग का व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है।
एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने बैठक कर इस सम्बंध में रणनीति बनायी और कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का आव्हान किया। कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद प्रांत संगठन मंत्री ने दिलीप भारद्धाज को प्रदेश अभ्यास वर्ग का व्यवस्था प्रमुख व अभिषेक बाथम को सह व्यवस्था प्रमुख बनाया है। प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि अभ्यास वर्ग में कानपुर प्रांत के सभी जिलों से लगभग 300 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
अभ्यास वर्ग 11 जून से 14 जून तक चलेगा। अभ्यास वर्ग के प्रथम दिन पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। इस दौरान आकाश बाजपेयी, अश्वनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]