दिन में चढ़ेगा पारा तो रात में होगा ठंड का अहसास 

0
170

डेस्क: प्रदेश में दो नवंबर तक दिन में चढ़ेगा पारा तो रात में गुलाबी ठंड होने का अहसास होने की संभावना दर्ज की गयी है,ये मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है।आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हो सकता है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अधिकतम तापमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा पूर्वी यूपी में दो से तीन डिग्री अधिक रहेगा।वहीं न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी।उत्तर-पश्चिमी हवाओं से प्रदेश में न्यूनतम पारा 12 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण न होने के कारण सूर्य की किरणें सीधे पहुंच रही हैं। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी कारण से रात के पारे में भी कमी देखी जा सकती है।पश्चिमी यूपी में प्रदूषक और स्मोक के चलते वायुमंडल की ऊपरी सतह से गर्मी नीचे नहीं आ रही। इसलिए पूर्वी की अपेक्षा पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय धुंध रह सकती है। दिन के समय प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]