दिन दहाड़े हुई लूट का पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

0
89

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सदरियापुर निवासी इरशाद पुत्र मुन्ना से बीते दिन लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा नगदी व मोबाइल लूट लिया गया। इरशाद ने थाना कमालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

बीते दिन इरशाद अपने गांव सदरियापुर से डिस्कवर बाइक से कोठिया होता हुआ जा रहा था। तभी खेरा गांव के निकट नवादा चौराहे पर तीन लोग खड़े मिले। उन्होंने रास्ता पूछा व बाइक खड़ी करवा ली। एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर लगा दिया व उसे नीचे गिरा दिया। बाइक कब्जे में लेकर पास से मोबाइल, 8700 रुपये छीन लिये। बदमाश गढ़िया गांव की तरफ फरार हो गये। पीड़ित ने भाई इरफान को सूचना दी। भाई इरफान के साथ ही कमालगंज थाने में आकर तहरीर दी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कमालगंज थाने में पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। एसओ महपतसिंह गौर ने बताया कि घटना की जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]