दिन दहाड़े सरफिरे आशिक ने काटा छात्रा का गला

0
189

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना निवासी इंटर की छात्रा का शिरफिरे आशिक ने गला काट दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार हेतु भर्ती किया गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में छात्रा ने परीक्षा दी।

[adrotate banner="3"]

कछियाना निवासी सब्जी विक्रेता की पुत्री लोहाई रोड स्थित एनएकेपी इंटर कालेज में इंटर की परीक्षा दे रही है। शनिवार को वह हिन्दी द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर देने के लिए निकली। तभी सिरफिरे आशिक तिकोना चैकी निकट निवासी नसीर कुरैसी ने छात्रा को पकड़कर उसकी गर्दन में कैंची मार दी। जिससे छात्रा लहूलुहान होकर भाग खड़ी हुई। उधर से अपनी बहन को पेपर दिलाने जा रहे एक युवक ने छात्रा को उपचार हेतु नाला मछरट्टा स्थित हरिदत्त द्विवेदी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी गयी। उपचार के बाद छात्रा परीक्षा देने कालेज पहुंची तो सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, शहर कोतवाल डी के सिंह, एस एस आई नरेन्द्र गौतम, फतेहगढ़ एस एस आई प्रदीप यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये। छात्रा के अनुसार आरोपी उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। आज उसने घटना को अंजाम दिया। मामले के सम्बंध में पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

[adrotate banner="2"]