दिन दहाड़े मासूम के अपहरण का प्रयास

0
100

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज निवासी अब्दुल्ला के 12 वर्षीय पुत्र अफजल का दिन दहाड़े मारुति सवार कुछ लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। किसी तरह से मासूम अपनी जान बचाकर भाग आया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक अब्दुल्ला का पुत्र अफजल घर के बाहर बाजार में खेल रहा था तभी मारुति वेन पर सवार होकर कुछ लोग आये और अचानक उसे बहला फुसलाकर गाड़ी में बैठा लिया और लेकर रफूचक्कर हो गये। अफजल ने किसी तरह से बचकर वहां से भागने में सफलता हासिल की। घर आये अफजल ने बताया कि वह बाजार में टहल रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे बहला फुसलाकर गाड़ी में बिठा लिया। गाड़ी में पहले से ही दो बच्चों को हाथ व मुहं बांधकर रखा गया। इसके बाद उसे एक खेत में ले गये। जहां से वह भागने में सफल रहा। इधर परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर हजारों की तादाद में भीड़ जमा हो गयी। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिह परिहार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अपह्रत के चंगुल से छूटकर आये अफजल से बातचीत की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस बावत याकूतगंज चौकी पर काफी भीड़भाड़ रही। इस सम्बंध में कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई ठोस कदम उठाये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]