दिन दहाड़े बैंक कर्मी के घर चोरों ने किये हाथ साफ

0
109

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के कूंचा भवानीदास निवासी स्टेट बैंक के कर्मचारी बीरू बाथम के घर चोरों ने सोमवार दोपहर धाबा बोलकर नगदी व जेबर उड़ा दिये और फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

बीरू बाथम से मिली जानकारी के मुताबिक बीरू स्टेट बैंक की फतेहगढ़ शाखा में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। प्रातः तकरीबन साढ़े 10 बजे वह अपनी नौकरी पर फतेहगढ़ चला गया। दोनो बच्चे स्कूल जाने के बाद उसकी पत्नी सुनीता बाजार से सामान खरीदने के लिए बाहर का दरबाजा बंद कर चली गयी। चोरी किसी तरह से मकान की छत पर चढ़ गये और छत पर पड़े जाल का ताला तोड़कर रस्सी के माध्यम से मकान के अंदर दाखिल हुए। मकान के अंदर घुसकर उन्होंने कमरे में रखे चार हजार रुपये के अलावा अन्य जेबरात उड़ा दिये। दोपहर साढ़े 12 बजे जब बैंककर्मी की पत्नी सुनीता घर वापस गयी तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। मामले की सूचना उसने बीरू बाथम को दी। बीरू बाथम ने घर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

[adrotate banner="2"]