फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गर्मी से आहत जनमानस को बीते दो दिन से रात में ठंडी हवा राहत दे रही है| दिन में झुलसा देनें वाली गर्मी नें जनजीवन को प्रभावित किया|
मौसम में थोड़े-थोड़े अंतराल पर हो रहे परिवर्तन से आम जनमानस काफी आहत है। रात में सर्दी और दिन में असहनीय गर्मी से रोग तेजी से फैल रहे हैं।
रात का एकाएक मौसम में परिवर्तन हुआ, हवा इस कदर ठंडी थी कि आसपास बारिश होने का अनुमान लगाया गया। सवेरा होने तक मौसम ठंडा रहा लेकिन सूरज की तपिश और दोपहर में हवा की रफ्तार कम होने से तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पंखों और कूलर से राहत नहीं मिल रही थी। आवागमन करने वालों का बुरा हाल था जिसे देखो वही पसीना बहा रहा था।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



