दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा छात्र को अगवा किये जाने की शिकायत

0
95

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र में इस समय अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बीते तीन दिन पूर्व ही अददूपुर रेलवे क्रासिंग के निकट एक मां बेटे की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। जिसकी अभी तक शिनाख्त भी नहीं की जा सकी थी। शनिवार को फिर बाइक सवार बदमाशों ने एक कक्षा 12 के छात्र को अगवा कर लिया। जिसको बाद में पूछताछ व लूट पाट करने के बाद छोड़ दिया।

[adrotate banner="3"]

घटना के अनुसार विवेक मिश्रा उर्फ रामू पुत्र अवनीश मिश्रा निवासी चौखन्डा इंटर कालेज में 12 का छात्र है। शनिवार को सब्जीमण्डी के पास शिव कुमार मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए गया था। सब्जी मण्डी के पास पहुंचते ही पीछे से तीन बाइक सवारों ने जबर्दस्ती उसे बाइक पर बैठाकर तमंचा लगा दिया। इसको लेकर मोहल्ला बजरिया चौराहा के पास उसे उतार लिया। उससे नाम पता पूछा और बाद में बोले कि यार यह गलत आ गया। उसकी जेब में रखे रुपये 2244 रुपये निकालकर उसकी जमकर पिटायी की व बाइक सवार बदमाश फरार हो गये। घटना के सम्बंध में थाना शमसाबाद पुलिस को तहरीर दी गयी है।

शौच गयी किशोरी गायब
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ही ग्राम कुइयांधीर निवासी रामकिशोर प्रजापति की 13 वर्षीय पुत्री दुर्गा प्रजापति बीते 20 सितम्बर की शाम को शौच के लिए गयी थी। दुर्गा प्रजापति जब लौटकर घर वापस नहीं आयी तो परिजनों ने उसकी खोजवीन शुरू की। लेकिन जब काफी खोजवीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला तो किशोरी के पिता रामकिशोर ने थाना पुलिस को सूचना दी है।

[adrotate banner="2"]