दिनदहाड़े बाइक सवार को मारपीट कर नगदी मोबाइल लूटा

0
82

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम ईसापुर निवासी युवक अशफाक पुत्र मोहम्मद आफाक बाइक से फतेहगढ़ से अपने गांव जा रहा था तभी आर पी इंटर कालेज व गिहार बस्ती के निकट अज्ञात लुटेरों ने सामने से बाइक में टक्कर मार कर रोक लिया व उसके पास से नगदी व मोबाइल लूट लिया।

[adrotate banner="3"]

पीड़ित युवक अशफाक ने बताया कि वह फतेहगढ़ के एटीएम से पांच हजार रुपये निकालकर साढ़े 11 बजे वापस अपने घर ईसापुर जा रहा था। तभी आर पी डिग्री कालेज व गिहार बस्ती के निकट अज्ञात लुटेरों ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह हड़बड़ा कर गिर गया। उसके बाद लुटेरों ने उससे जमकर मारपीट की। उसके पास मौजूद आठ हजार रुपये नगदी व सोनी इरिक्शन का मोबाइल नम्बर 7666806786 भी छीन लिया। पीड़ित ने थाना कमालगंज पुलिस को घटना के सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगायी है। थाना पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

वहीं गिहार बस्ती के प्रधान पाल सिंह ने पुलिस को एक मोबाइल दिया है।

[adrotate banner="2"]