दिनदहाड़े टप्पेबाज ने दुकानदार की गुल्लक से उड़ाये रुपये

0
193

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला एसआर कोल्ड स्टोरेज के पास निवासी दुकानदार चन्द्रपाल चौहान पुत्र रघुबीर सिंह चौहान की बंद दुकान में दिनदहाड़े घुसकर टप्पेबाज ने गुल्लक से रुपये उड़ा दिये और फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

दुकानदार चन्द्रपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी मुन्नीदेवी व पुत्री रमा, देवेश के साथ मकान में रहता है। मकान में ही बाहर दुकान है। आज दोपहर चन्द्रपाल दुकान का शटर बंद कर पड़ोस में चला गया व उसकी पत्नी मुन्नीदेवी नहाने के लिए अन्डरग्राउंड में बने स्नानघर में चली गयी। तभी मौका देखकर मोहल्ले के ही अतुल पुत्र महेश कंजड़ ने दुकान के पीछे का दरबाजा खोलकर दुकान के अंदर घुस गये। जहां से गुल्लक में रखे चार हजार 430 रुपये उड़ा दिये व निकलकर फरार हो गया। मौके से एक 12 वर्षीय युवक लंगड़ा पुत्र ग्रीश कंजड़ से पूछताछ की गयी तो लंगड़ा 910 रुपये चन्द्रपाल को वापस कर दिये और बताया कि मैने अतुल को देख लिया था। जिस पर उसने मेरा हिस्सा मुझे देकर फरार हो गया। दिनदहाड़े उड़ाये रुपयों की सूचना चन्द्रपाल ने कर्नलगंज चौकी को दी। सूचना पर कर्नलगंज चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

[adrotate banner="2"]