दिग्विजय कहिन…..माफ करना राखी, मैं आपका एक बूढ़ा प्रशंसक

0
105

नई दिल्ली। अपने अजीबो-गरीब बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने इस बार केजरीवाल की तुलना बडबोली आईटम गर्ल राखी सावंत से की है। इस काम के लिए उन्होंने अमेरिका की एक स्टूडेंट का हवाला दिया है।

[adrotate banner="3"]

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि उनको कोलंबिया से एक स्टूडेंट ने मेसेज भेजा है। उसमे लिखा है अरविन्द केजरीवाल राखी सावंत की तरह है। दोनों एक्सपोज़ करते हैं लेकिन उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है।

सिंह ने आगे ट्वीट किया, राखी सावंत से केजरीवाल की तुलना करने पर मैं राखी से माफी मांगता हूँ। उन्होंने लिखा, माफ करना राखी, मैं आपका एक बूढ़ा प्रशंसक हूं।

गौरतलब है कि केजरीवाल हर सप्ताह किसी राजनीतिज्ञ और कॉर्पोरेट के बारे में खुलासा करतें हैं। अरविन्द केजरीवाल ने इससे पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था और और खुद को डेंगू से भी अधिक खतरनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं डेंगू से भी अधिक घातक हूँ अगर मैंने कांग्रेस और बीजेपी को काट लिया तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

केजरीवाल ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब शुक्रवार को उन्होंने स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले नेताओं व उद्योगपतियों के नामों का खुलासा किया था। केजरीवाल ने मुकेश व अनिल अम्बानी, कांग्रेस सांसद अनु टंडन, वर्मन बन्धु और जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन सभी के एचएसबीसी बैंक की जेनेवा शाखा में खाते हैं। लेकिन इन सभी ने केजरीवाल के आरोपों से इंकार किया है।

[adrotate banner="2"]