दालमोठ में नशीला पदार्थ खिला जहरखुरानी ले उड़े नगदी व मोबाइल

0
142

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद मैनपुरी के ग्राम हरसारा निवासी मुकेश पुत्र सरनाम को बीती रात दिल्ली से फर्रुखाबाद आते समय जहरखुरानियों ने अपना शिकार बना लिया और उसके नगदी जेबर लेकर रफूचक्कर हो गये।

[adrotate banner="3"]

मुकेश दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। बीती रात वह बस संख्या यूपी 76के 2063 फर्रुखाबाद डिपो से दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रहा था। तभी एक युवक उसके पास आकर बैठ गया। बातों बातों में उसने मुकेश से मित्रता कर ली। कुछ समय बाद उसने अपने पास रखी दालमोठ निकाली और खुद खाने लगा। खुद दालमोठ खाने के बाद उसने मुकेश को भी दालमोठ खाने के लिए बढ़ाई मुकेश ने देखा कि जब वह व्यक्ति खुद खा रहा है तो उसे विश्वास हो गया और उसने भी उसकी दालमोठ से दो मुट्ठी दालमोठ खा ली। दालमोठ खाते ही मुकेश बेहोश होकर गाड़ी में ही लुढ़क गया। जहरखुरानी उसकी नगदी व मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गये। प्रातः तकरीबन साढ़े 9 बजे बस के परिचालक राजीव बाजपेयी ने मुकेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]