दामिनी के बलात्कारियों को फांसी की सजा होने पर मना जश्न

0
185

FARRUKHABAD : दिल्ली की दामिनी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में अदालत ने चारो आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी। जिससे देश में कई जगह कोर्ट के फैसले की सराहना की गयी। वहीं जनपद में युवा व्यापार मण्डल की तरफ से कोर्ट के फैसले पर मिष्ठान वितरण किया गया।

[adrotate banner="3"]

जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने 10 दिसम्बर को दामिनी के साथ चलती बस में बलात्कार की घटना के आरोपियों को फांसी की सूचना मिलते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। पदाधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन तिराहे पर एकत्रित हुए युवा व्यापार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ-साथ आतिशबाजी भी छुड़ाई। इस दौरान सुमित सक्सेना, अश्वनी कुमार, सुनील सिंह, अनुराग, विशाल कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]