दामिनी की हत्‍या का राजनीतिकरण शुरू: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया काला दिवस

0
344

फर्रूखाबादः दिल्ली मे हुये दामिनी के साथ दिल दहलादेने वाली धटना के बाद हुई उसकी मौत कि खबर के बाद पुरे देश मे दुख कि लहर दौड गयी। पूरा देश दामिनी के हत्यारो को फॉसी देने की मॉग कर रहा है। अब इस घटना का भी राजनीतिकरण शुरू हो गया है। जिसके चलते भाजपा महिला मोर्चा कि कार्यकर्ताओ ने चौक पर पहुंच कर दिल्ली कि मुख्यमन्त्री शीला दीक्षित से पद छोडने कि मॉग कि। इस दौरान हत्यारो को फॉसी देने कि बात भी कही।

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि नेता सुमन राठौर के नेतृत्व महिलाओ ने काला कपडा सर पर बॉध कर हाथो मे नारे लिखी पटटी लेकर चौक पर नारे बाजी के साथ प्रर्दशन किया। तथा चौक स्थित घन्टा घर पर भाजपा ने कैन्डील जलाकर दामिनी कि आत्मा कि शान्ती कि दुआ कि। इस दौरान सुमन राठौर ने कहा कि दिल्ली मे दामिनी के साथ दिल दहला देने वाली इस घटना कि भारतीय जनता पार्टी धोर निन्दा करती है, उन्होने कहा कि इस तरह कि घटना करने बाले दोषियो को फॉसी कि सजा भी कम प्रतीत होती है।

उन्होने कहा कि जिस प्रदेश कि मुखिया कि खुद महिला हो और बहा कि महिलाओ के साथ इस तरह कि घटना हो जाये तो यह बहुत ही शर्म कि बात है। उन्होने दिल्ली कि मुख्यमत्री शीला दीक्षित को पद से त्याग देने कि मॉग भी की। दिल्ली मे दामिनी के लिये प्रदर्शन कर रही लड़कियो पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कि भी धोर निन्दा कि गयी ।

इस दौरान चित्रा अग्निहोत्री,आरती सक्सेना, ममता सक्सेना, सीता अवस्थी,कन्चन माथुर आदि महिलाये मौजूद रही।

[adrotate banner="2"]