दादी ने डाटा तो मासूम ने लगायी फांसी

0
122

FARRUKHABAD :  वैसे तो आम तौर पर अस्पतालों में गृह कलह , पत्नी वियोग, प्रेमिका से विवाद के हो जाने से क्षुब्ध होने पर फांसी लगाने की घटनायें आती ही रहती हैं। amanलेकिन किसी मासूम द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात आश्चर्यजनक लगती है। आखिर उसके छोटे से दिमाग में इतना बड़ा फैसला कैसे आ गया। लेकिन यह सच है कि एक मासूम ने दादी द्वारा खाने के लिए डांटने पर गुस्से में अंगोछे से छप्पर में फांसी लगा ली। मौके पर परिजनों के पहुंच जाने पर उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]

घटना थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर की है। जहां श्याम मनोहर का 11 वर्षीय पुत्र अमन अपनी दादी के साथ घर में था। सुबह से ही अमन ने कुछ नहीं खाया था। दादी कई बार प्यार से अमन को समझा चुकी थी। लेकिन वह उनकी एक भी नहीं सुन रहा था। आखिर परेशान होकर दादी ने अमन को फटकार दिया। इसके बाद गुस्साये अमन ने मकान में पड़े छप्पर की बल्ली में अंगोछे से फांसी लगा ली। फांसी पर लटकते ही परिजनों ने उसे देख लिया और तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]