दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को फांसी लटकाकर मार डाला

0
125

फर्रूखाबाद: दहेज लोभियों ने नव विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर फासी लगाकर मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हा एवं उसके पिता को गिरफतार कर लिया है। नवविवाहिता का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

[adrotate banner="3"]

थाना मउदरवाजा के अन्र्तगत ग्राम हरसिंह पुर गोवा निवासी स्व ताराचन्द्र की पत्नी इन्दिरा ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सरिता का विवाह ग्राम नौली थाना मेरापुर निवासी उदयभान के साथ यथोचित दान दहेज के साथ किया था। इन्दिरा ने अपनी पुत्री की शादी में ढाई लाख रूपये का दहेज, एक मोटरसाइकिल व तीन भैसे भी दी थीं। इन्दिरा के एक छोटी पुत्री भी विवाह योग्य थी पति की मृत्यु के बाद पांच विगाह जमीन से वह अपना गुजारा करती थी। ससुराल वालों ने अपने मयके की पांच विगाह जमीन अपने नाम कराने के लिये सरिता का उत्पीडन करना शुरू कर दिया। इस बीच सरिता से जुर्म सहन नहीं हुआ वह मयके आ गयी। 15 मार्च को समझौते के बाद सरिता को ससुराल विदा कर दिया गया। गत दिन ससुरालियों ने सरिता को गले में फांसी लगाकर मार डाला। सरिता के चाचा सुरेन्द्र सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देते हुये बताया सरिता का आठ माह का पुत्र है।

[adrotate banner="2"]