दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी एक और नवविवाहिता

0
190

फर्रुखाबादः थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम अभयपुर नगरिया निवासी रंजीत यादव की पत्नी संगम यादव को ससुराल वालों ने मारकर फांसी पर लटका दिया।

[adrotate banner="3"]

संगम के पिता रामनरेश यादव निवासी ब्राहिमपुर कन्नौज ने बताया कि उसने तकरीबन 10 माह पूर्व अपनी पुत्री संगम का विवाह धूमधाम से किया था। बेटी संगम की इस शादी से खुश दिखी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही बेटी के ससुराल वालों ने अपना मुहं खोलना शुरू कर दिया। थोड़ी बहुत कहासुनी तो शादी के तुरंत बाद से ही यह लोग करने लगे थे। जिसको संगम नजरंदाज करती रही।

लेकिन बीते कुछ दिनों से ससुरालीजन संगम के साथ मारपीट भी करने लगे और मायके से दहेज में पैसे लाने की बात करने लगे। जब उन्हें पैसे की कोई उम्मीद नहीं दिखी तो पहले तो उन लोगों ने संगम के साथ जमकर मारपीट की व उसे मौत के घाट उतार दिया।

आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुरालियों ने उसे फांसी पर लटका दिया। फोन करके उसको सूचना दी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है।

संगम के पिता रामनरेश यादव ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में पति रंजीत यादव, ससुर रामऔतार यादव, जेठ रामू, जिठानी ममता, अविवाहित ननद माधुरी व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

[adrotate banner="2"]