दहेज के लिए दिया तीन तलाक, घर से निकाला

0
175

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) दहेज के लिए विवाहिता को उसके ससुराली नें मारपीट कर घर से निकाल दिया| वहीं पति  ने तीन तलाक भी दे दिया| पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम ईशापुर निवासी राशिया पत्नी अफिउद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि उसके एक तीन वर्ष की पुत्री है| विवाह में कम दहेज की बात कहकर उसके पति अफिउद्दीन, ससुर कबीरुद्दीन, जेठ सगीर, सास अजवरी आदि नें उसे 28 मई 2022 को मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने तीन तलाक  दे दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]