दहेज के मुकदमें में तारीख करने आये बीआरसी को साढ़ू ने धुना

0
111

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कचहरी में उस समय बबाल खड़ा हो गया जब एक युवक दहेज के मामले में अदालत में तारीख करने जा रहा था। रास्ते में ही पकड़कर युवक व उसके बीआरसी भाई को उसके ही साढ़ू व अन्य रिश्तेदारों ने जमकर पिटायी की। युवक ने पुलिस अधीक्षक से घटना के सम्बंध में जानकारी दी तो एस पी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।

[adrotate banner="3"]

थाना व कस्बा नबावगंज निवासी रियाज मोहम्मद पुत्र असलम शेर का निकाह वर्ष 2008 में कायमगंज के मोहल्ला बजरिया से हुआ था। शादी के बाद से ही रियाज मोहम्मद का अपनी पत्नी से मुकदमा चलने लगा। मुकदमें की तारीख पर रियाज मोहम्मद अपने भाई इरमान शेर पुत्र असलम शेर जोकि बीआरसी भी हैं, के साथ फतेहगढ़ कचहरी आ रहे थे। तभी रास्ते में ही फतेहगढ़ भूसामण्डी निवासी साढ़ू इदरीश ने अपने साथी नन्हें, भजल्ले मिस्त्री के साथ घेर लिया और जमकर मारापीटा। पिटने के बाद रियाज व इरमान शेर ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]