फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)बीती रात एक विवाहित की लाश फांसी पर झूलती हुई मिली| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूदन निवासी रामशरन ने पुलिस को तहरीर दी जिसमे आरोप लगाया कि उसने बीती अप्रैल 2018 में ही अपनी 21 वर्षीय पुत्री शिवानी का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ही नगला स्वामी निवासी बृजेश के पुत्र शिवा के साथ किया था| दामाद आदि आये दिन पुत्री के साथ मारपीट कर परेशान करते थे| बीती रात उनके समधी बृजेश ने फोन पर सूचना दी की शिवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| रामशरन मौके पर पंहुचे| घटना की सूचना पर सीओ राजवीर व प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने जाकर जाँच पड़ताल की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


