दहेज कम होने से सैनिक ने नही की शादी

0
125

dulhanफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी भानुप्रताप की पौत्री सृष्टि का विवाह प्रस्ताव सैनिक दूल्हे ने दहेज का सामान कम होने के आरोप के साथ ठुकरा दिया| पुलिस ने दूल्हे सहित कई को हिरासत में ले लिया|

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद मैनपुरी बेबर बझेरा निवासी सैनिक ओमपाल का विवाह भानुप्रताप की पौत्री सृष्टि के साथ तय हुआ था| बीती रात जिला जेल चौराहा स्थित रामप्यारी गेस्ट हाउस मे बारात आयी| जयमाल का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया| उसके बाद फेरे के लिए दूल्हा ओमपाल को घर ले जाया गया| मंडप में बैठने के दौरान कन्या पक्ष ने चढावा चढाने की बात की| तभी दूल्हा ओमपाल उसका प्रमेन्द्र और बहनोंई सहित शिवप्रताप सहित कई लोग भडक गये| उन्होंने आरोप लगाया की पहले से ही दहेज में ढाईलाख रूपये कम है|

इसके बाद वर पक्ष के लोग उखड़ गये| कन्या पक्ष के लोग उन्हें समझाने में जुट गये| तभी दूल्हा ओमपाल मौके से खिसक गया| कुछ देर बाद उसने सृष्टि को फोन पर कहा की दहेज में रुपये कम होने और दहेज का सामान ठीक ना होने के कारण वह विवाह नही कर रहा| जिसके बाद कन्या पक्ष के लोगो ने एक लाख रुपये का बन्दोबस्त करने का भरोसा दिया तो तकरीबन 2 घंटे बाद दूल्हे को बुलाया गया| तभी कन्या पक्ष की सूचना पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज रामसनेही, दरोगा कीर्ति कुमार मौके पर पंहुचे और दूल्हा ओमपाल उसके बहनोई शिवप्रताप सहित कई को हिरासत में ले कोतवाली ले आये| सृष्टि के बाबा भानुप्रताप ने कोतवाली में तहरीर दी|

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया की दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद आपस में किया गया लेंन- देंन भी वापस कर दिया गया| इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया है|

[adrotate banner="2"]