दशहरा मेले के दौरान पटना के गांधी मैदान में भगदड़, 32 की मौत

0
175

bhagdadपटना: बिहार की राजधानी पटना के ग़ांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई| भगदड़ से मची अफरातफरी में दो दर्जन से अधिक लोगों के मौत की आशंका जाहिर की गई है| भगदड़ का कारण मैदान पर रोशनी के पर्याप्त इंतजाम होना नहीं बताया गया है| इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है|

[adrotate banner="3"]

विजयदशमी पर्व के मौके पर पर पटना के गाँधी मैदान पर शुक्रवार शाम रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों को दहन किया जाना था| जिसे देखने के लिए मैदान पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी| लेकिन मैदान पर रोशनी का इंतजाम नहीं किया गया था| अँधेरा गहराते ही किसी बात को लेकर मैदान पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई| भगदड़ मचने से फैली अफरातफरी से कई बच्चे, महिलायें व पुरुष लोगों के पैरों तले कुचल गए| जिससे दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो जाने की आशंका जताई गई है| अभी अभी बिहार के गृह सचिव अमीर सुभानी ने घटना में 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है| इस घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल हुए हैं| सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रावण दहन के दौरान ही किसी ने बिजली का तार गिरने की अफवाह फैला दी। इस अफवाह के फैलते ही गांधी मैदान में अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया और भगदड़ मच गई। पटना जिला कंट्रोल रूम से टेलीफोन नंबर 0612-2219810 पर जानकारी हासिल की जा सकती है|

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम माझी से बात की है| उधर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने घटना के दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है| घटना के बाद बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है|

[adrotate banner="2"]