दशकों से एक ही पटल पर डटे नलकूप लिपिक फेर रहे पानी

0
111

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को नलकूप विभाग में मंडल इटावा के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार पंहुचे | उन्होंने कर्मचारियों से भेट कर उनकी समस्याओं को जल्द निपटानें का भरोसा|
दरअसल बुधवार को जब मंडल अधीक्षण अभियंता पंहुचे तो उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित के साथ ही टेक्निशियन अध्यक्ष आदेश प्रताप नें साथियों के साथ उनका घेराव कर दिया| जिसके बाद उनसे मुलाकात की| कर्मचारियों नें उनके सामने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि मिस्त्री सुनील कुमार की चरित्र पंजिका गम हो गयी है| जिससे उनका प्रमोशन रुक गया है| इसके साथ ही लिपिक सम्वर्ग के पटल 25 वर्षो से नही बदले गये| काफी लम्बे समय से जमे लिपिकों को हटाकर प्रतीक्षारत नये लिपिकों की तैनाती में फेर बदल हो|
कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्यवाही का उन्होंने भरोसा दिया|
सत्यवीर सिंह, राघवेन्द्र, मनोज यादव, अवधेश शुक्ला, अरुण प्रताप सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]