दवा लेने जा रही दलित महिला के साथ की छेड़छाड़

0
136

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दबा लेनें जा रही महिला के साथ पालिका कर्मी के पुत्र व साथी नें शराब के नशे में छेड़छाड कर दी| पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है|
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी दलित महिला नें एसपी प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा कि वह 10 जून को रात लगभग 8 बजे पक्का पुल पर मेडिकल पर जा रही थी| तभी चौराहे पर वियर की क्रेन पकड़े रूपम अग्निहोत्री का पुत्र अमन अग्निहोत्री व उसका साथी मयूर अग्निहोत्री पुत्र अनुपम निवासी खतराना आ गये| अमन के कहनें पर मयूर नें महिला को पकड़कर सड़क पर गिरा लिया| उन्होंने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी| पीड़िता नें आरोप लगाया कि जब वह मदद के लिए चीखी तो अमन ने कहा कि वह पहले भी यह कर चुका है और पुलिस से मिलकर समझौता भी करा दिया था| यह कुछ भी नही कर पायेगी| मेरा ससुर भाजपा नेता है| आरोपियों नें गाली-गलौज कर जान से मारनें की धमकी दी| एसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]