दवा प्रतिनिधि के निर्माणाधीन मकान से समर चोरी का प्रयास

0
160

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात दवा प्रतिनिधि के निर्माणाधीन घर से चोरों नें जमीन के 150 फिट पर लगी समर खोल ली| जब वह समर ले जा रहे थे तो पड़ोसी खटपट सुनकर जाग गये और चोर मौके से फरार हो गये
थाना अमृतपुर के ग्राम गुजरपुर के मूल निवासी राघवेन्द्र मिश्रा शहर कोतवाली के गंगा नगर में किराये के मकान में रहकर दवा प्रतिनिधि का कार्य करते है| उन्होंने खानपुर में मकान का निर्माण करा रहे है| बीती रात चोरों ने उनके घर के भीतर लगी समय को जमीन से ऊपर खींच लिया और उसके अन्य सामान भी निकाल लिया और लेकर जानें लगे उसी दौरान पड़ोसी जाग गये और उन्होंने चोरों को ललकारा| जिससे चोर समर को मौके पर छोड़कर अन्य सामान स्टाटर लेकर फरार हो गये| मौके पर डायल 112 नें जाकर जाँच की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]