दलित समाज की लड़ाई केवल वसपा ने ही लड़ी: जयवीर सिंह

0
128

FARRUKHABAD : शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम में विनय मालती के आवास पर बहुजन समाज पार्टी की बैठक  जिलाध्यक्ष अजय भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों ने भाग लिया।
jaybeer singhबसपा लोकसभा प्रत्याशी ठा0 जयवीर सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा वाल्मीक समाज के साथ वहुजन समाज पार्टी हमेशा से खड़ी हुई है। दलित वर्ग की लड़ाई केवल वसपा ने लड़ी है। अभी हाल में वसपा प्रमुख सुश्री मायावती नें संसद में दलित प्रोन्नति आरक्षण के लिये संघर्ष किया। वसपा नें अपने शासनकाल में प्रदेश में दलितों को सरकारी नौकरियों एवं कई स्थानों पर आरक्षण देकर उन्हें सम्मान दिया है। दलित समाज व वसपा का प्रमुख अंग है और इसके हित के लिये वसपा संघर्ष करती रहेगी। बैठक को जंगारीलाल बाथम, राजीव कुमार, विनय गौतम आशीष गुप्ता निहाल सैनी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में कालीचरन बाल्मीक, कैलाश रामचन्द्र, विनय, तथा देवराज बाल्मीक आदि आधा सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]