दलित बस्ती में कांग्रेसी झाड़ू लेकर चिपटे

0
165

FARRUKHABAD : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए नये नये तरीके ईजात कर रहे हैं। कोई बिजली के विरोध को लेकर बैठा है तो कोई ब्राह्मणों और दलितों को लुभाने के प्रयास में नये नये तरीके इस्तेमाल कर चर्चा में आने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं ने दलित बस्ती में पहुंचकर चौपाल लगायी और उनकी ही गलियों में कूड़ा कचरा झाड़ू लगाकर साफ किया। लेकिन क्या यह सिर्फ दिखावा नहीं?

[adrotate banner="3"]

congress- punni shukla[bannergarden id=”8″]

कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन एवं वित्त राजेश पति त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद के शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मसेनी नगला में शहर उपाध्यक्ष डालचंद कठेरिया के निवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें जनता की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें दलितों को लुभाने के लिए उनकी शान में कसीदे पढ़े गये और कहा गया कि सोनिया गांधी दलित समाज की महिलाओं के सम्मान के लिए अग्रणी है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस में सभी जातियों का संगम है और दलितों का भला कांग्रेस में ही हुआ है और होगा। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने झाड़ू लेकर गली में कुछ दूरी तक झाड़ू लगाकर सफाई की।

[bannergarden id=”11″]
इस दौरान जानकी शुक्ला, डालचंद कठेरिया, अजय निराला, जानकी प्रसाद, रामदास, नन्हीं बिटिया, नीरजादेवी, डा0 पी एन सक्सेना, प्रभात कटियार, उर्मिला कठेरिया, सावित्रीदेवी, संजीव कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]