दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो पर मुकदमा दर्ज

0
112

FARRUKHABAD : घर के बाहर पानी भरने के समय बीती रात एक किशोरी को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।rape

[adrotate banner="3"]

बीते मंगलवार की रात थाना मेरापुर के ग्राम सियानी निवासी एक ग्रामीण की पुत्री परिवर्तित नाम पूजा घर के बाहर लगे हैन्डपम्प पर पानी भर रही थी। समय तकरीबन 9 बजे का था तभी अचानक पीछे से तमंचे के बल पर किशोरी के मुहं में अंगोछा बांध दिया गया और उसे अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आरोप गांव के ही पप्पू पुत्र सोवरन यादव व रामविलास पुत्र दयाराम शाक्य पर लगाया गया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी पप्पू और रामविलास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया। थानाध्यक्ष मेरापुर मुकेश यादव ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। तलाश की जा रही है।

[adrotate banner="2"]