दर्दनाक: किसी का सर उड़ा तो किसी के हाथपैर

0
253

SDM AJIT SINGHPRIJNफर्रुखाबाद: मंगलवार शाम कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर हुई दर्दनाक मार्ग दुर्घटना में शवो के कई टुकड़े हुये| अधिकतर मारे गये लोगो में से किसी का सर उड़ गया तो किसी के हाथ पैर| पुलिस ने सभी पांचो शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

प्राइवेट बस और पिकअप की भिडंत में मारे गये पांच लोगो में से कुछ का सर ही अलग हो गया तो कुछ के हाथ आदि अंग उखड़ कर अलग जा गिरे| बस टक्कर इतनी जबरदस्त थी की काफी दूर तक उनकी भिडंत की आवाज सूनी गयी| परिजनो को जब सूचना मिली तो एक अज्ञात को छोड़कर अन्य चारो की शिनाख्त हो गयी| पिकअप व बस के चालक मौके से फरार हो गये| मौके पर पंहुचे परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया| उधर भीड़ भी दबाब बना रही थी|

मौके पर पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह,सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष सुनील यादव मौके पर पंहुचे| परिजन शव ना उठने से की बात पर अड़ गये| जिस पर अधिकारियो के साथ जमकर नोकझोंक हुई| बाद में पुलिस ने दबाब बनाकर शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="2"]