फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरीया में महंत सत्यगिरि और आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल का प्रकरण मेला समाप्त होनें के बाद भी थमने का नाम नही ले रहा है| आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल नें बताया कि उन्होंने मामले में कोई समझौता नही किया है| लिहाजा कुछ तथाकथित लोगों द्वारा केबल अफवाह फैलानें का कार्य समझौता होनें की बात कहकर किया जा रहा है|
पांचाल घाट इटावा बरेली हाई-वे पर स्थित गुरुकुल में आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल नें पत्रकार वार्ता की| उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बालक को मारनें से रोंका था,जिस कारण उनके ऊपर पर प्राण घातक हमला किया गया | जिससे वह गंभीर घायल हुए| मामले में आबाज उठानें वाले लोगों के खिलाफ भी मुकदमें दर्ज किये गये, जो निंदनीय हैं| आचार्य प्रदीप शुक्ला नें बताया कि वह साल 2003 से रघुवंश भूषण दास से मन्त्र व माला लेकर वैष्णव सम्प्रदाय से आनें वाले दिगम्बर अखाड़ा के बाल ब्रह्मचारी हैं| वह गुरु कुल का संचालन कर रहें है| प्रदीप शुक्ला का आरोप है कि सरकारी मेडिकल में हड्डी टूटी नही दिखायी गयी, जबकि जब निजी एक्स-रे कराया तो हड्डी टूटी दिखायी गयी| उन्होंने जो फर्जी मुकदमें दर्ज किये गये उनको खत्म किया जाये| उन्हें यदि न्याय नही मिला तो वह न्यायालय तक भी जायेंगे| जररूत पड़ने पर जन आन्दोलन किया जायेगा| इसके साथ ही मेला की सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग को सुरक्षित करनें की मांग की| उन्होंने कहा कि जो भ्रमक प्रचार किया जा रहा है कि प्रदीप शुक्ला ने समझौता कर लिया है, यह कोरी अफवाह सुनियोजित योजना के तहतफैलायी जा रही है| हिन्दूवादी नेता राजेश मिश्रा, संत भरत चैतन्य आदि मौजूद रहे|
दर्ज कराये मुकदमें में समझौते का विकल्प नही: प्रदीप



