दरोगा व पूर्व सैनिक के घरो से लाखो के जेबर चोरी

0
100

CHORIफर्रुखाबाद| बीते दो दिन पूर्व हुई शहर कोतावाल राजकुमार सिंह की हत्या के बाद पुलिस अपना इकबाल बचाने की कोशिश कर रही थी की अपराधियों ने बीती रात दरोगा के घर को निशाना बना दिया| दरोगा के घर से लाखो के गहने चोरी कर लिये| इसके साथ ही चोरो ने पूर्व सैनिक के घर पर भी धावा बोलकर लाखो का माल साफ कर दिया|

[adrotate banner="3"]

घटना नम्बर एक कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के की मोहल्ला राजन नगला निवासी पूर्व सैनिक वीरपाल सिंह के मकान में राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जिठौली निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी ज्योति बच्चों के साथ किराये पर रहती हैं, जबकि बाहरी कमरे में जनपद मैनपुरी थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कसद निवासी युवक पंकज अपने साथी आशीष के साथ पिछले दो सप्ताह से किरायेदार है। पूर्व सैनिक ने पुलिस को दी किरायेदारो पर शक जताया है|

उन्होंने बताया की वह बीते 22 नबम्बर को वह परिवार के साथ कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर गये थे| बीते रविवार की रात को वीरपाल के किरायेदार ज्योति ने पडोस में रह रही पूर्व सैनिक की भतीजी को फोन पर बताया की किराये पररह रहे आशीष, पंकज के अलावा अन्य अज्ञात उनक साथियों ने उसके कमरे का ताला तोड़ दिया है| जिस पर उसकी भतीजी ने पुलिस को सूचना दी| जानकारी होने पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज सुभाषचन्द्र यादव ने मौके पर पंहुच कर आरोपी किरायेदार पंकज को उसके रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया|

घटना नम्बर दो मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी कन्नौज में तैनात दरोगा चंद्र प्रकाश दुबे की पत्नी सुनीता रविवार शाम परिवार के साथ घर में ताला डालकर विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। देर रात जब वह वापस घर आयीं तो मेन गेट के अलावा कमरों के ताले टूटे व सामान बिखरा मिला। यह देख वह दंग रह गईं। सुनीता ने बताया कि चोर उनके घर नकदी और गहने ले गए।

कर्नलगंज चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि पूर्व सैनिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पंकज से पूछताछ की जा रही है। किरायेदार ज्योति के बार-बार बयान बदलने से घटना के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]