सिफारिश करने गए सपा महानगर अध्यक्ष महताब की बाइक दरोगा ने खड़ी करायी

0
127

neta jiफर्रुखाबाद : नये पुलिस कप्तान कृपा शंकर के आदेश पर जिले में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चौकी व थानों को वाहनों की चेकिन करने के सख्त आदेश है | शाम को आदेश पर अमल फरमाने हुए सभी जगह चेकिन अभियान चला | अभियान के दौरान सपा नगर अध्यक्ष महताब खां की बाइक दरोगा ने कागज ना दिखा पाने पर थाने में खड़ी करा दी | जिस पर सपाइयो ने जमकर हंगामा किया | मौके पर पुलिस अधिकारी पंहुच गये |
दरअसल मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के टाउन हाल तिराहे के निकट दरोगा आसिफ चेकिंग अभियान चला रहे थे | उसी दौरान उन्होने एक बुलट मोटरसाईकिल पर जा रहे तीन लोगो रोक दिया और कागज दिखाने को कहा | लेकिन बाइक सवार कागज नही दिखा सके | तो दरोगा ने चालान करने की बात कही | जिस पर उसने सपा के नगर अध्यक्ष महताब खां के पास सिफारिश के लिए फोन कर दिया | कुछ समय के बाद महताब खां मौके पर अपनी अपाचे मोटरसाईकिल सख्या यूपी 76एन 8874 पर सबार हो कर पंहुच गये | महताब ने दरोगा को गाड़ी छोड़ने के लिये कहा और अपना सपा का रौब भी गांठ दिया |
दरोगा ने कहा की वह कप्तान के आदेशपर चेकिन कर रहा है गाड़ी नही छोड़ी जाएगी | जिस पर सपा नगर अध्यक्ष व दरोगा में जमकर कहा सुनी हो गयी | गुस्साये दरोगा ने महताब खां की मोटरसाईकिल के कागज चेक कर लिए लेकिन वह कागज नही दिखा सके | जिस पर दरोगा आसिफ ने सिपाहियों को भेज कर महताब की बाइक को थाने में सीज करने के लिए भेज दी | जिस पर नगर अध्यक्ष भड़क गये और फोन कर के अन्य सपा नेता पंचशील राजपूत,बंटी यादव,सुरेन्द्र यादव,उस्मान खान,विष्णु,खुर्शीद आदि तकरीवन एक दर्जन से अधिक लोगो को बुला लिया और सड़क जाम करने का प्रयास किया | कुछ समय के बाद सीओ सिटी वाईपी सिंह भी मौके पर पंहुच गये और महताब को बातचीत करने के लिए बुलाया |
लेकिन देर तक चली पुलिस और सपा नेताओ के बीच बातचीत के बाद पुलिस गाड़ी छोड़ने को राजी हो गये | लेकिन सपा नेताओ ने दरोगा पर कार्यवाही करने का दबाब भी बनाया | फ़िलहाल कार्यवाही से पहले सपा नेता बाइक लेंने को तैयार नही है |जब मामला नही बना तो नगर अध्यक्ष महताब खां के साथ उस्मान पंचशील आदि नेताओ ने पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर से भेट की | सपा नेता उस्मान के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को जाँच के बाद हटाने का भरोसा दिया है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]