दरोगा के घर से लाखों की नगदी व जेबर चोरी

0
115

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी एसआई रामप्रकाश पुत्र पन्नीलाल के घर से बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की नगदी व जेबर उड़ा दिये।

[adrotate banner="3"]

रामप्रकाश के साले संजीव कुमार ने बताया कि वह टेम्पो चलाने का काम करता है और उसके जीजा एसआई रामप्रकाश इलाहाबाद में थाना देवीगंज में तैनात हैं। मेरी बहन ऊषा गाजियाबाद गयीं थीं। संजीव ने बताया कि वर्षों से इसी मकान में अपने जीजा के साथ रह रहा हूं। संजीव के साथ उसकी पत्नी अनीता, बेटा आकाश, राजन, नीरज, अमन व सोनम रहते हैं।

बीती रात सभी लोग दरबाजा बंद करके प्रीतम नगला निवासी सौरभ के तिलक समारोह में दावत खाने चले गये। रात तकरीबन हम लोग 10 बजे घर लौटे और सो गये। देर रात तकरीबन डेढ़ बजे चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के नगदी व जेबर उड़ा दिये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]