दरोगाओं के तबादले, कई थानों में फेरबदल

0
353

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले कर दिए। जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में तैनात दरोगाओं को इधर से उधर भेजा गया है।
तबादलों के क्रम में उपनिरीक्षक अंकुर भाटी को थाना कायमगंज से कस्बा चौकी कायमगंज भेजा गया है। वहीं सोमवीर सिंह को कस्बा कायमगंज से सिविल लाइन थाना फतेहगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक मानसिंह को मऊदरवाजा से कायमगंज एवं महेंद्र सिंह चंदेल को थाना मऊदरवाजा से थाना कमालगंज भेजा गया है। विमल कुमार को मऊदरवाजा से कादरी गेट, जबकि महेश कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ से राजेपुर थाना भेजा गया है।
इसी क्रम में सत्यदेव ओझा को थाना राजेपुर से फतेहगढ़ तथा वीर सिंह यादव को शमसाबाद से कोतवाली फतेहगढ़ स्थानांतरित किया गया है। रवि सोलंकी को अमृतपुर से कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है।
इसके अलावा प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना अमृतपुर तथा योगेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना शमसाबाद तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह तबादले कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। जिले में इन तबादलों को लेकर पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]