दरबाजा बंद कर युवती से छेंड़छाड़ करने में दरोगा कोर्ट में तलब

0
113

kort orderफर्रुखाबाद: युवती के साथ छेंड़छाड़ करने के मामले में दरोगा इंद्रेश कुमार को कोर्ट में तलब किया गया है| अदालत ने दरोगा को दो फरवरी को प्रस्तुत होने के आदेश दिये है|

[adrotate banner="3"]

विदित है कि बीते दिनों दरोगा इंद्रेश कुमार थाना मऊदरवाजा में तैनात थे| थाना क्षेत्र के ही ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी एक युवती ने दरोगा इंद्रेश पर आरोप लगाया था कि दरोगा ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली एक युवती पूजा के घर आते जाते थे| एक दिन युवती अपनी माँ के साथ घर पे अकेली थी तो दरोगा ने उसके घर का दरवाजा बंद का लिया और युवती को बुरी नियत न पकड़ लिया पीड़िता ने कहा कि दरोगा ने उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दी|

जब विरोध किया तो जमकर मारपीट भी कर दी| पुलिस को घटना कि जानकारी दी गयी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही कि रिपोर्ट भी नही लिखी गयी| पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया| अधिवक्ता दीपक द्विवेदी कि पैरवी पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दरोगा इंद्रेश यादव को 2 फरवरी को कोर्ट में तलब किया गया है| दरोगा के ऊपर और भी कई धाराओ भी लगायी गयी है|

[adrotate banner="2"]