दम्पति पर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ में 56 के खिलाफ एफआईआर

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)महिला और उनके पति के साथ मारपीट और जानलेवा हमला के साथ ही तोड़फोड़ करनें के मामले में पुलिस ने आधा दर्ज नामजद सहित कुल 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला नैन निवासी विष्णु नरायण दीक्षित की पत्नी पूनम दीक्षित नें दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि उनके पति बीते 8 जून को लगभग 11 बजे घर से निकले तो पहले से घात लगाये आरोपी नीरज दुबे व राजेश पुत्र अमीरी लाल दुबे, सीमा पत्नी नीरज दुबे, पूनम दुबे पत्नी राजेश दुबे निवासी नगला नैन, नीलम तिवारी पत्नी रोहित तिवारी, रोहित तिवारी पुत्र उमेश  तिवारी निवासी कृष्ण बिहारी कालोनी मंगल बाजार वाली गली लाल कुआं विजय नगर गाजियाबाद के साथ ही 40-50 अज्ञात लोगों नें हमला बोल दिया विष्णु नरायण का गला दबानें का प्रयास किया| वहीं पूनम दीक्षित को घसीट कर कमरे में ले गये जहाँ उसकी आरोपियों नें बंधक बनाकर पिटाई की| इसके साथ ही उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की और जरूरी कागजात चोरी कर लिए|
पुलिए नें आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 307,323, 504,506,427,452 व 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| जाँच दारोगा सुनील कुमार को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]