दमयन्ती, वत्सला सहित 53 ने खरीदे अध्यक्ष पद के नामांकन

0
162

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन नगर 2 पालिका परिषद व 7 नगर पंचायत में कुल 53 दावेदारों नें नामाकंन पत्र खरीदा है| वही पूरे जनपद में सभासद पदों के लिये 372 नामांकन बिक्री हुए |
फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद की बात करें तो यहाँ कुल 7 नें नामंकन पत्र खरीदें है| जिसमे बिट्टो देवी, निशा, समीता, पूर्व पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल , सूची कटियार , एकता व पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी व पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह की तरफ से भी पर्चा लिया गया है|
नगर पालिका परिषद कायमगंज में कुल 5 नामांकन पत्र बिक्री हुए | जिसमे रेशमा, मो० सरवर हुसैन, शरद कुमार, सुमन व प्रदीप कुमार शामिल हैं | कमालगंज नगर पंचायत में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजबेटी शंखवार, बीनाकमल नें पर्चे खरीदे , शमसाबाद में जोया शाह , विटटन, निसात खानम, शीबा परवीन, समन ख्याजा, कंपिल में अशोक कुमार मौर्य, शीतल, जगजीवन व अमित नें नामांकन खरीदे| मोहम्मदाबाद में राजेश सिंह यादव, पूर्व चेयरमैंन व सपा नेता हरीश यादव, ऊषा देवी, अशोक कुमार, राहुल , नवाबगंज नगर पंचायत में अनुज कुमार, जाहर सिंह, विपिन सिंह, वीरेंद्र सिंह, युनिस, राजरानी, काशीराम कुशवाह,करुणेश यादव, धर्मवीर, फारुख अली, प्रीती गुप्ता, विमलेश, संकिसा बसंतपुर नगर पंचायत स्नेहलता, प्रियंका वर्मा, लेखा वर्मा, खुशबू वर्मा, धनदेवी, सत्यप्रभा, रामायनश्री, खिमसेपुर में कुल 6 नामांकन पत्र बिक्री हुए जिसमे शिव कुमार सिंह , पातीराम वर्मा, रक्षा देवी, रीता पाल, सुरजीत सिंह पाल, विनीत कुमार के नाम शामिल हैं |
सभासद पद के लिये 372 नामांकन पत्र हुए बिक्री
नगर पालिका फर्रुखाबाद सर्वाधिक 161 नामांकन पत्र, कायमगंज 49, कमालगंज 15, शमशाबाद 46, कंपिल 40, मोहम्मदाबाद19, नवाबगंज 24, संकिसा बसन्तपुर 8, खिमसेपुर 10 नामांकन पत्र बिक्री हुए |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]