दमदार आफर के साथ दागी बाबूसिंह का चेला नागेन्द्र शाक्य सपा में शामिल

0
146

फर्रुखाबाद: नेता और ऊंट किस करवट कब बैठ ले कुछ नहीं मालूम| मगर इन दोनों की हर करवट ही टेड़ी ही होती है| कल तक बसपा से दागदार होकर निकले बाबूसिंह कुशवाहा को अपना राजनितिक गुरु बताने वाले नागेन्द्र शाक्य गुरु के पदचिन्हों पर नहीं चलेंगे| खबर है कि नागेन्द्र साइकिल पर सवार हो गए हैं| सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार इस अदला बदली के बदले नागेन्द्र को भारी भरकम नोटों की थैली भी मिली है| हालाँकि उनके समर्थक इस बात को सिरे से नकारते है|

नागेन्द्र सिंह शाक्य बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी बनाए गए थे| टिकेट कटा तो बाबू सिंह के साथ उनके पद चिन्हों पर चलने का एलान कर डाला| बाबू सिंह कुशवाहा भाजपा में चले गए तो देर शाम तक नागेन्द्र ने भी इशारा कर दिया कि वे भी भाजपा में जा सकते है| हालाँकि बसपा से त्यागपत्र देने वाली प्रेस वार्ता में नागेन्द्र और उनके कुछ ख़ास समर्थको ने एक इशारा भी किया था कि अभी वे बसपा छोड़ रहे है जायेंगे कहाँ इस बात का फैसला बाद में होगा| इसी के साथ उन्होंने कैमरे पर बोलते हुए यह भी जोड़ा था कि अभी तो पार्टी छोड़ी है बहुत से आफर आयेंगे| और अच्छे आफर वाले के साथ रहेंगे| मकसद एक ही रहेगा बसपा को हराना|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]