दबोचा गया दिल्ली से भगा कर लाया दिलरुबा

0
105

Premi Yugal farrukhabadफर्रुखाबाद: प्रेमी युगल को परिजनों ने पकडकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नगर के मुहल्ला बगिया में भागे हुये प्रेमी युगल को परिजनों ने पकडकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
फर्रुखाबाद के लाल दरवाजा शोरे वाली कोठी निवासी अमित पुत्र छोटेलाल का प्रेम प्रसंग दिव्या पुत्री रवेन्द्र सिंह निवासी भाग्यबिहार दिल्ली से चल रहा था। 7 जनवरी को दिव्या व अमित दिल्ली से रफूचक्कर हो गये थे 8 जनवरी को दिव्या के पिता रवेन्द्र सिंह ने अमन बिहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अमित भाग्य बिहार में अपनी रिश्तेदारी में पिछले 6 माह से रह रहा था इसी दौरान दिव्या व अमित का नैन मटक्का हो गया और 7 जनवरी को दिव्या को लेकर अमित दिल्ली से रफूचक्कर हो गया। गुरूवार को दिव्या के पिता रवेन्द्र कायमगंज पहुंचे, जहां उन्होंने अमित की रिश्तेदारी नगर के मुहल्ला बगिया में पहुंचकर अमित व दिव्या को धर दबोचा। दिव्या के पिता ने दोनों को कायमगंज पुलिस के हवाले कर दिया है।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]