दबंग ने तमंचे के बल पर की मारपीट,जान से मारनें की धमकी

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) तमंचा व लाठी-डंडो के बल पर दबंग नें मारपीट कर दी| इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी| पुलिस को पीड़िता नें तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनिंगपुर निवासी अल्का शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमे कहा कि वह अपने खेत पर आलू कटवा रही थी, उसी दौरान गाँव का ही पंकज पुत्र रामकुमार खेत पर तमंचा, लाठी व चाक़ू लेकर आया और अल्का व उसके जेठ बाबा पर हमलावर हो गया| आरोप है कि अल्का व उसके बच्चो को जान से मारनें की धमकी दी| दबंग के खिलाफ थानें में एनसीआर दर्ज है| अल्का नें आशंका जाहिर करते हुए कहा कि दबंग पंकज किसी समय अनहोनी कर सकता है| वह कई बार मारपीट कर चुका है| मामले से सम्बन्धित एक आडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी कह रहा है कि उसकी पुलिस से बात हुई है, पुलिस का कहना है कि 3 लाख ले आओ और सिर काटकर ले आओ, कुछ नही होगा| आरोप आडियो में कहता है कि अपना खेत बेंचकर तीन लाख की व्यवस्था करेंगे| जेएनआई कथित आडियों की कोई पुष्टि नही करता है| कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि आडियों के सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नही है, जानकारी होने पर जाँच करायी जायेगी|